नववर्ष के प्रथम दिवस संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया सरकार के लिये सद्बुद्धि यज्ञ
Jan 01 2023
ग्वालियर। नियमितीकरण की मांग को लेकर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हडताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सरकार की टूटी नींद को जगाने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में नववर्ष पर प्रथम दिवस संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल फूलबाग चौराहे पर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या मे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने यज्ञ में भाग लेकर आहुति दी।
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अभी तक कई तरह से विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है और रविवार का प्रदर्शन भी इसी तारतम्य में किया गया था। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर असर पड रहा है लेकिन 15 दिन से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी अब तक सरकार ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।
रविवार को सद्बुद्धि यज्ञ में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, संयोजक कोमल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आलोक जैन नीता शुक्ला, सुनीता नरवरिया, आशीष गुप्ता, डॉ दीपक सिंह तोमर (प्रदेश सचिव) सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संगठन मध्य प्रदेश, डॉ प्रभा शंकर कौर, डॉ विजेन्द्र श्रीवास्तव, रूबी अली, रुचि चौरसिया एवं अन्य संविदा कर्मचारियों ने उपस्थित होकर आहुति दी।
नववर्ष के प्रथम दिवस संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया सरकार के लिये सद्बुद्धि यज्ञ
फोटो साथ में है---7

संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -