पुलिस ने नववर्ष पर 13 लाख 92 हजार रूपये के 77 खोये मोबाइल लौटाये, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Jan 01 2023

ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी को मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे है। एसएसपी सांघी  द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही कर उन्हे टे्रस करने हेतु एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया को निर्देशित किया। एएसपी क्राइम द्वारा सायबर सेल की टीम को ग्वालियर जिले से गुम हुये मोबाइलों को टेऊस कर शीघ्र बरामद करने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता एवं प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी के द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के मोबाइलों को टे्रस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह नवम्बर-दिसम्बर में लगभग 13 लाख 92 हजार रूपये कीमत के 77 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, लाईफ, पोको आदि कंपनियों के है। 
जिनको नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाइल डॉक्टर, ड्राइवर, सिलाई का काम करने वाली महिला, गृहणी, नोटरी वकील, फेक्ट्ी वर्कर, प्राईवेट जॉब, स्टूडेंट, कपडे की दुकान, सब्जी व फल का ठेला लगाने वाले, किसान, बुजुर्ग वकील, इलेक्ट्ीशियन आदि के थे, जिन्हे आज उनके सुपुर्द किया गया। नववर्ष में मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौट आई। मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एसएसपी अमित सांघी द्वारा सायबर सेल की टीम को उनके उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुरष्कृत किये जाने घोषणा भी की गई।
साहसिक एवं सराहनीय कार्य करने वाले नागरिकों का किया सम्मान
रविवार को कंट्रोल रूम सभागार में एसएसपी अमित सांघी द्वारा विगत वर्ष 2022 में ग्वालियर जिले के नागरिकों द्वारा किये गये साहसिक एवं सराहनीय कार्य के लिये उन्हे शाल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में डॉ. राजेश गुप्ता एवं श्रीमती सपना गुप्ता, थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र के सिल्वर स्टेट स्थित इनके फ्लेट में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट करने के उद्देश्य से घर में घुसने की कोशिश की थी, जिसमें इनके द्वारा बहादुरी से बदमाशों से सामना करते हुए बदमाश द्वारा गोली चलाए जाने के बाद भी डटकर उनका सामना किया और बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया।
मुरारी लाल राठौर, थाना हजीरा क्षेत्र में किराने की दुकान पर लुटेरों द्वारा लूट करने के इरादे से फायरिंग की गई, जिसमें इनके द्वारा बहादुरी से बदमाशों को सामना करते हुए उनमें से एक लुटेरे को पकड़ लिया गया था।
पंजूमल रोहिरा, थाना डबरा सिटी क्षेत्र में लुटेरों द्वारा इनका रुपयों का बैग लूटने की कोशिश की थी, जिसमें इनके द्वारा बहादुरी के साथ लुटेरों का सामना कर उक्त लूट की घटना घटित होने से रोका।
करण वारसी (बंसल न्यूज),  इनके द्वारा किसी का गुम हुआ मोबाइल मिलने पर उसे एसपी ऑफिस स्थित सायबर सेल में जमा कराकर एक जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया।