एटीएम बूथ में फर्जी हेल्पलाइन नंबर चस्पा कर फ्रॉड करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा
Jan 01 2023
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी को आवेदकों ने शिकायती आवेदन पत्र दिये थे कि जब वह एटीएम बूथ से रुपये निकालने गये तो जैसे ही उन्होंने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला तो उनका एटीएम मशीन में ही गिर गया और उसके बाद उन्होने एटीएम मशीन के अन्दर चिपकाए हुए एटीएम हेल्पलाइन नंबर पर काँल किया तो हेल्पलाइन नंबर वालों ने उनका एटीएम पिन पूछकर मशीन में डलवाया और बताया कि आपकी कंप्लेंट दर्ज कर ली गई है। उसके कुछ समय बाद आवेदकों के मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के मैसेज आये। इस प्रकार दो खाताधारकों से 70 हजार व 42 हजार कुल 1 लाख12 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आवेदकों की उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अमित सांघी ने शहर में एटीएम बूथ से लोगों के साथ ठगी करने वाले अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया को क्राइम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता द्वारा थाना क्राइम ब्रांच में उक्त शिकायतों पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में ज्ञात हुआ कि कोई वाहरी गैंग है जो शहर में एटीएम पर जाकर उक्त नये तरीके के सायबर फ्रॉड
को अंजाम दे रही है। सायबर टीम द्वारा बैंक से एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जानकारी के आधार पर उक्त गैंग की तलाश की गई।
इसी क्रम में एसएसपी अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त गैंग के कुछ संदिग्ध सदस्य एक्सयूवी 300 कार सहित देखे गये हैं। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम को उक्त बदमाशों को पकडऩे हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त गैंग के तीन आरोपियों को कार सहित पकड़ लिया गया।
पकड़े गये आरोपियों से एक एक्सयूवी 300 कार, 27 एटीएम कार्ड, 25 हजार रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, फर्जी हेल्पालइन नंबर की पम्पलैट, एटीएम खोलने की मास्टर चाबी व एटीएम खोलने की अन्य सामग्री व एटीएम कार्ड के माध्यम से शॉपिंग किये गये कपडे बरामद की गई।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया गया कि आरोपीगण पहले अपनी गाडी से घूमकर ऐसे एटीएम को चिन्हित करते थे जिसको मास्टर चाबी से खोला जा सके फिर एटीएम बूथ को चिन्हित करने के बाद आरोपी एटीएम मशीन को खोलकर जिस स्लाँट में एटीएम कार्ड फंसाया जाता है उसका स्क्रू खोल देते थे जिससे जब भी कोई एटीएम कार्ड मशीन में लगाता है तो उसका एटीएम कार्ड मशीन के अन्दर चला जाता था। उक्त गैंग में से एक या दो सदस्य पहले से ही एटीएम बूथ के अन्दर खडे रहते थे एवं जिस व्यक्ति का एटीएम कार्ड मशीन के अन्दर चला जाता था तो पीछे खडा व्यक्ति बोलता था कि हेल्पलाइन नंबर पर काँल कर लो।
जब कस्टमर द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर काँल किया जाता तो इसी गैग का एक व्यक्ति जो कि एटीएम बूथ से दूर खडी कार में बैठकर बैंक कर्मचारी बनकर बात करता था तथा कस्टमर से एटीएम मशीन में एटीएम पिन डालने के लिए बोलता जब कस्टमर अपना एटीएम पिन एटीएम मशीन मे डालता है वही पर खडे गैग के सदस्य एटीएम पिन देख लेता थे। कस्टमर से बैंक का कर्मचारी वाला सदस्य बोलता है कि सर यदि आपका एटीएम अभी मशीन से नहीं निकल पा रहा है तो मै यहाँ आपकी कंप्लेंट नोट कर लेता हूँ कुछ समय बाद हमारा इंजीनियर आयेगा और एटीएम मशीन से आपका एटीएम निकालकर बैंक में जमा करा देगा, आप अपनी ब्रांच से जाकर अपना एटीएम ले सकते है।
यह लोग कस्टमर के जाने के कुछ समय पश्चात एटीएम को मास्टर चाबी से खोलकर एटीएम कार्ड निकाल किसी अन्य एटीएम बूथ से रुपये निकाल लेते थे। यह लोग एटीएम कैश की लिमिट पूरी हो जाने पर किसी शोरूम पर जाकर शॉपिंग कर लेते थे। आरोपी गणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मूलत: बिहार के रहने वाले है करीब बीस दिन पहले 5 सदस्य अपनी एक्सयूवी कार से घटना करने के उद्देश्य से बिहार से निकले थे।
इस दौरान आरोपी गणों द्वारा इटावा, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, पोरसा, आगरा, दिल्ली में घटना को अंजाम दिया आरोपियों द्वारा बताया गया कि जिस जगह पर घटना करते थे उस जगह से कई किलोमीटर दूर जाकर महंगे होटलों में रुकते थे। उक्त गैग के दो सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
आमजन के लिए सूचना- एटीएम से रुपये निकालते समय ध्यान रखे कि पीछे खडा व्यक्ति आपका एटीएम पिन न देख पाये हमेशा अपना एटीएम पिन छिपा कर डाले व फोन पर किसी को भी अपना एटीएम पिन न बताये व बैक में जाकर शिकायत दर्ज करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









