नए साल के जश्न में डूबा शहर
Jan 01 2023
ग्वालियर। शनिवार को नए साल का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। दो साल बाद ऐसा हो रहा है कि कोविड का डर नहीं है। यही कारण है कि शहरवासियों ने नववर्ष का स्वागत पूरे जोश के साथ किया है। शहर के होटलों, रेस्त्रां, रिसोर्ट और क्लबों में न्यू ईयर पार्टियों में लोग फिल्मी गानों की धुनों पर थिरकते और जश्न में झूमते नजर आए। रात 12 बजते ही रंगारंग आतिशबाजी की गई। लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर की। नए वर्ष के आगमन पर कई लोगों ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प भी लिया।
पिछले दो साल से कोविड के चलते नए साल के जश्न पर गाइड लाइन जारी थी। ऐसे में नए साल का जश्न खुलकर नहीं मनाया जा रहा था। होटल, रेस्त्रां भी अपने यहां पार्टियां नहीं कर रहे थे, लेकिन साल 2022 के विदाई और नए साल 2023 का आगमन इस बार कोविड की छाया से दूर है। यही कारण है कि शहर के होटलों लैंड मार्क, 7 स्पाइस, सेन्ट्रल पार्क, होटल क्लार्क्स इन स्वीट्स के अलावा जीवाजी क्लब में नए साल के जश्न का आयोजन किया गया। नए साल के मौके पर शहर के होटलों में खासतौर पर आयोजित कपल गेम्स, फ्यूजन डांस पार्टी, किड्स गेम्स के साथ कई अन्य आयोजनों किए गए, जिसमें शहरवासियों ने खूब हिस्सा लिया और मजे किए।
नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टियों में मुम्बई से आए इंडियन आइडियल के राहुल व्यास सहित अन्य स्थानीय कलाकारों के साथ अन्य शहरों के डांस ग्रुप, डीजे पार्टी, बैंड और आर्केस्ट्रा ने पार्टी में समां बांध दिया। लेजर लाइटिंग के साथ थ्रीडी इफेक्ट वाले डीजे सिस्टम के डांस फ्लोर पर शहरवासियों ने जमकर ठुमके लगाए। फिल्मी गीतों, एल्बम और अन्य धुनों के साथ लोगों गाला डिनर मेक्सिकन, थाई, इंडियन, कांटिनेंटल सहित विभिन्न फूड का भरपूर आनंद लिया।
इन गानों पर नाचे शहरवासी
नए साल का पहला जाम आपके नाम... हैप्पी न्यू ईयर, एक-दूसरे को सोने न दें तू मेरा हीरो..., डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे... गीतों पर शहर के लोगों ने जमकर डांस किया और नए साल का वेलकम किया। सर्द रात में लोगों को पसीना आ रहा था, लेकिन वह जश्न में चूर नजर आ रहे थे।
घड़ी में 12 बजते ही शहरवासी बोले-हैप्पी न्यू ईयर
घड़ी के दोनों कांटे जैसे ही 12 पर पहुंचे, एक साथ पूरे शहर में रंगारंग आतिशबाजी शुरू हो गई। शहरवासियों ने अपने-अपने ढंग से वर्ष 2022 को अलविदा कर नए साल 2023 के आगमन का स्वागत किया। इस दौरान लोग अपने मिलने वालों के गले लगकर उनको शुभकामनाएं देते नजर आए। शहर में देर रात तक खाने-पीने व डांस का दौर चलता रहा।
सडक़ों पर पुलिस रही मुश्तैद, नशे में वाहन चलाने वालों को पकड़ा
शहर नए साल के जश्न में डूबा हुआ था तो पुलिस सडक़ों पर सतर्क नजर आई। करीब 600 पुलिस जवान व अफसर शहर में तैनात किए गए हैं। शहर में 70 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। 15 पॉइंट पर पुलिस ब्रीथ एनालाइजर लेकर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है। शाम 7 बजे से पुलिस सडक़ों पर उतर आई थी। देर रात तक पुलिस की चेकिंग जारी थी। इस दौरान पुलिस ने नशे में वाहन चलाने या नियमों को तोडऩे वाले आधा सैकड़ा वाहन भी पकड़े हैं। कई को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। खुद एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी पूरी चेकिंग पॉइंट की मॉनिटरिंग करते नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









