क्या? क्यों? कैसे? और कब तक? पुस्तक का हुआ विमोचन

Dec 31 2022

ग्वालियर। संभागीय आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त के पद पर पदस्थ शिव प्रसाद गोला द्वारा विभिन्न प्रशासनिक पदों की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवकों को ध्यान में रखकर लिखी गई पुस्तक क्या? क्यों? कैसे? और कब तक? पुस्तक का विमोचन संभागीय आयुक्त दीपक सिंह एवं एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा ने किया। इस मौके पर ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि शिवप्रसाद गोला द्वारा शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ युवाओं को मार्गदर्शन देने वाली पुस्तक का भी लेखन कार्य किया है। यह पुस्तक युवाओं के लिये बहुत ही उपयोगी है। पुस्तक के लेखक उपायुक्त विकास शिवप्रसाद गोला ने बताया कि यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठकों के पास पहुंचे, इसके लिये शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में रखी गई है। यहां से कोई भी व्यक्ति क्रय कर उपयोग कर सकता है।