एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

Dec 31 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व दीनदयाल सिटी मॉल के संयुक्त तत्वावधान में एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर शनिवार दोपहर1 बजे से आयोजित की गई। आयोजन की संपूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया की आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ शिराली रूनवाल विशिष्ट अतिथि अदिति राठी, डाक्टर शिखा कटठल उपस्थित थी। 
इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 10 साल तक के बच्चे और वर्ग बी में 11साल से 18 साल तक के बच्चे एवम वर्ग सी में 18 वर्ष से ऊपर वाले प्रतिभागी थे। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चो को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों को कमल कुशवाह, डाक्टर मनीष रस्तोगी, अशोक जैन ने नवबर्ष की बधाईयां प्रेषित की और शुभकामनाएं दी।