आज समस्त दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में भजन एवं रामधुन भी गुजेंगी

Dec 31 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व शंकरा ज्योति मुक्तेश्वर महादेव के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में समस्त दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु 8 दिवसीय रामधुन का आयोजन 25 दिसंबर क्रिसमस से लेकर नवबर्ष के प्रथम दिन एक जनवरी तक आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर सम्पूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम को दूधिया रोशनी से सजाया गया है। 
 आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजन कर्ता शंकरा ज्योति मुक्तेश्वर महादेव चरण सेवक संजय कटठल, धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम को दूधिया रोशनी से सजाया गया है। और पूरे 8 दिन सम्पूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में भजन और रामधुन का प्रसारण ओडियो रिकार्डिंग के माध्यम से लगातार किया जा रहा है। 
चरण सेवक संजय कटठल ने बताया कि इस आयोजन को विगत 13 साल से लागातार आयोजित किया जा रहा है। आज के इस आयोजन में  में समस्त दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने हेतु1 जनवरी को नवबर्ष पर प्रत्येक चबुतरे पर दीप और कैडिल भी जालाई जायेंगी। समस्त शहर वासियों से निवेदन है कि अपने पूर्वजों को समस्त दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने हेतु दीप जरूर जलाये और आयोजन में शामिल हों।