परमार बने कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

Dec 31 2022

ग्वालियर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ शाखा ग्वालियर के अध्यक्ष हवलदार सिंह भदौरिया ने प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की सहमति से बलबीर सिंह परमार को ग्वालियर का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। अपने मनोनयन पर परमार ने जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार तथा वरिष्ठ प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कर्मचारियों ने संघर्ष शील जुझारू छबि के बलबीर सिंह परमार को मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। जिसमें रणवीर भदौरिया शिवशंकर सिंह धनीराम कुशवाह इमरान खान गणेश शंकर पचौरी बीएम बघेल श्यामवीर पाल सतेंद्र जा दोन धर्म सिंह ओपी श्रीवास्तव प्रदीप शिवहरे इत्यादि है।