500 और 100 के नकली नोट छापते दो पकड़े
Dec 30 2022
ग्वालियर। मुखबिर की निशानदेही पर नकली नोट छाप कर उनका कारोबार करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने पकडऩे में सफलता हासिल की है। यह बदमाश एक किराए का कमरा लेकर यह नकली नोटों का रैकेट चला रहे थे। पुलिस को कमरे की तलाशी लेने पर 500 और 100 रुपये के नकली नोट के अलावा नोट छापने के स्कैनर प्रिंटर और बॉण्ड पेपर मिले है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नकली नोटों के रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस का मानना है कि पूछताछ करने पर शहर में खपाए गए नकली नोटों के बारे में और जानकारी मिल सकती हैं।
बता दें कि एसएसपी अमित सांघी को मुखबिर से खबर मिली थी कि माधौगंज थाना क्षेत्र इलाके के गुढ़ा स्थित कृष्णा कॉलोनी में कुछ लोग 500 और 100 रूपये के नकली नोट छापकर बाजार में चला रहे हैं। इस पर क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश डण्डोतिया को पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौपी गई। थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी माधोगंज निरीक्षक महेश शर्मा द्वारा थाना क्राईम ब्रांच व थाना माधोगंज पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कृष्णा कॉलोनी गुढ़ा में तस्दीक हेतु भेजा गया। पुलिस ने एक मकान के अन्दर जाकर देखा तो वहां पर दो लोग मिले तथा कमरे अन्दर ही कलर पिंटर, डेस्कटॉप, स्केनर तथा बॉण्ड पेपर रखे मिले। पूछताछ की तो एक ने अपना नाम वंटी कुशवाह व मनोज कुशवाह बताया। कमरे में मिले दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस टीम को 500-500 के 12 नकली नोट और 100-100 रूपये के 11 नकली नोट जप्त किये गये। पकड़े गये आरोपी थाना पुरानी छावनी व थाना थाटीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि पन्द्रह दिन पहले ही दोनों ने यह कमरा किराये लेकर नकली नोट बनाने का धंधा कर रहे थे। हालांकि वह इस बात से हैरान की वह अपना काम इतनी सावधानी से करते थे कि किसी को भनक तक नही होती थी, फिर पुलिस तक उनकी यह खबर कैसे पहुंच गई।
आरोपियो न बताया कि वह प्रतिदिन 3-4 हजार रूपये स्कैनर से स्कैन कर बॉण्ड पेपर पर कलर प्रिंटर से प्रिंट निकालते थे और असली नोट के साइज में काटिंग कर उसके बाजार में चला देते थे। नकली नोट इतने अच्छे तरीके से छापते थे कि किसी को शक भी नहीं होता था।
100 रूपए से पुडिया और 500 का नोट शराब की दुकान पर चलाते 100 रूपये का नकली नोट वह लोग पुडिय़ा या बीड़ी लेने में चलाते थे व 500 रूपये के नकली नोट को यह लोग शराब की दुकानों व सब्जी मण्डी में चलाते थे। यह लोग नकली 100 रूपये का नोट देकर 20 रूपये का सामान लेते थे तथा 500 रूपये के नकली नोट से 50 या 100 रूपये का सामान लेते थे। पकड़े गये दोनों आरोपियों के द्वारा अभी तक बाजार में कितने नकली नोट चलाये जा चुके है इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सब पकड़े गए दोनों आरोपियों से इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है साथ ही पुलिस यह भी जानकारी उठा रही है कि इन दोनों आरोपियों ने अब तक शहर में कितने नोट खपाए है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









