व्यापारियों को मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

Dec 29 2022

ग्वालियर। किला गेट के व्यापारी भाइयों के घरों एवं प्रतिष्ठानों को भाजपा सरकार द्वारा तानाशाही तरीके से उजाड़े जाने के विरोध में एवं उनके विस्थापन और मुआावजा की मांग को लेकर किला गेट चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी भाइयों के साथ सैकड़ों कांग्रेसजनों ने धरना दिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा में विकास के नाम पर जो विनाश किया गया है वो भाजपा की छोटे दुकानदार को मिटाने की मानसिकता को दर्शाता है उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में अंधे लोगो को गरीब नहीं दिखाई देते उन्होंने भूमि अधिग्रहण विल की बात उठाते हुए कहा कि तानाशाही को रोकने के लिए ही एवं गरीब का हक कोई छीन सके इसलिए ही कांग्रेस ये बिल लायी थी लेकिन भाजपा और उसके मंत्री छोटे दुकानदारों को कुचलने में लगी है।
सुनील शर्मा ने बताया कि इस तरह कि तानाशाही एवं बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तो तालिबान भी नहीं करते उन्होंने बताया कि बिना ब्यापरियों से बात किए बिना उन्हें समय दिए बिना विस्थापन किये बिना मुआवजा दिए व्यापारियों के व्यापार और घरबार उजाडऩा भाजपा सरकार की तानाशाही औऱ गरीब और व्यापरी विरोधी सोच को दर्शाता है।
धरने को एमआई सी सदस्य सुरेन्द्र चौहान, पार्षद पीपी शर्मा, शकील मंसूरी, मनोज राजपूत, धर्मेंद्र वर्मा, जिला पदाधिकारी हिमांशू कुलश्रेष्ठ, अशोक तरेटिया, जगदीश राय, पवन मिश्र, विकास जैन, पवन जैन ,चरण सिंह लोधी जितेन्द्र भदौरिया ने संबोधित किया। इस अवसर पर जेएच जाफरी, प्रकाश वीर शर्मा, केदार किरार, सरमन राय, पार्षद दीपक बाथम, मनीष मन्ना, प्रभुदयल बाथम, विक्रम शर्मा, प्रदीप मिश्रा, गणपत बाथम, मुस्तफा नकवी, रहीश खान, सतीश गुप्ता, अर्पित शुक्ला, गौरव शर्मा, भानु कौशिक, हेमन्त राजावत, बाबूलाल, संजय माहौर, अर्जुन चंदेल, अभिषेक सिंघल, जितेन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित थे।