सही जानकारी, पूरी समझदारी ही एड्स पर विजय की तैयारी-डॉ. पंकज
Dec 29 2022
ग्वालियर। 98 प्रतिशत लोग एड्स संक्रमित व्यक्ति के द्वारा दूसरे व्यक्ति को रक्त चढ़ाने के कारण होता है। एड्स एक महामारी घोषित बीमारी है। जिसको जागरूकता के द्वारा समाप्त किया जा सकता है। एड्स के चार कारण एड्स संक्रमित व्यक्ति से सम्पर्क, असुरक्षित यौन सम्पर्क, सिरिंज के कारण एवं रक्त चढ़ाने के कारण। आज के युग में टेटू बनवाने के समय भी हमें सुरक्षित सुई के द्वारा ही टैटू बनवाना चाहिये क्योंकि उपयोग की गई सिरिज अगर दूसरे के उपयोग में लाई जाती है तो एड्स का खतरा बढ़ जाता है यह बात प्रशिक्षण शिविर में डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कही।
ग्वालियर जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पहला प्रशिक्षण शिविर माधव महाविद्यालय में लगाया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, ललिता यादव, डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला, संगम मिश्रा एवं गौरव सिंह कदम उपस्थित थे।
डॉ. पंकज ने बताया कि रोग-प्रतिरोधक क्षमता का प्रत्यक्ष प्रमाण हमें कोविड-19 के समय देखने को मिला। यही रोग प्रतिरोधक क्षमता एड्स संक्रमण में बचाव के लिये हो सकती है। सभ्य समाज में यौनजनित एड्स महामारी का फैलाव हमारी मानसिक विकृति को प्रदर्शित करता है जो कि छूआ-छूत की बीमारी न होकर सर्तक रहने की बीमारी को एड्स के रूप में माना जाता है।
डॉ. रस्तोगी ने बताया कि एड्स छुआछूत की बीमारी नहीं है ना ही एक दूसरे के साथ-साथ रहने से फैलती है जिससे बचने के लिये हमें कुछ उपाय करने चाहिये। एड्स बीमारी की जागरूकता के लिये एनएसएस को इसलिये चुना गया है कि एनएसएस समाज के सभी व्यक्तियों तक पहुँचता है और अपनी बात को हर वर्ग को बताने का प्रयास करता है।
डॉ. अवस्थी ने एड्स पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये युवा पीढ़ी द्वारा आज के दिवस पर जन-जन तक यह बात पहुंचाने का आव्हान किया। एड्स दिवस से इस बीमारी के बारे में फैली हुई अंतियों को दूर करना और एड्स पीडित व्यक्ति को सम्मान के साथ में समाज में स्थान देना ही प्रमुख उद्देश्य हैं। एड्स एक महामारी है और इसके ताजे आंकड़े चिंताजनक भी है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के लिये इसके संरक्षण द्वारा बचाव के द्वारा बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक अनिरूद्ध शर्मा, रितिक घोरपडे, राजीव दोहरे, चिराग अग्रवाल, सुमित रजक, सिमरन खान, शीतल, शिवम गौडयाले पंकज रजक, संजना कुशवाह, दीक्षा पाल आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









