फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु जागरुकता एवं गोद भराई कार्यक्रम संपन्न
Dec 29 2022
ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा आंगनवाडी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं हेतु एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित प्रसव हेतु जागरूक करना एवं गर्भावस्था की देखभाल हेतु जागरूक करना है।
कार्यक्रम का संचालन अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। जिन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं संस्था को गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित द्वारा सुरक्षित प्रसव एवं गर्भावस्था में देखभाल पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था की स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती गीता सूर्यवंशी द्वारा महिलाओं को पोषण आहार एवं टीकाकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में 14 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई संस्था द्वारा की गई। जिसमे उन्हें मिठाई, श्रीफल, एवं सुहाग की सामग्री भेट कि गई कार्यक्रम में आंगनवाडी सुपरवाइजर श्रीमती गायत्री उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









