गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा केआरजी कॉलेज में स्टार्टअपनेस्ट 3.0 का आयोजन

Dec 28 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा केआरजी कॉलेज में स्टार्टअप-नेस्ट 3.0 कार्यशाला आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं के स्टार्टअप से जुड़े सवालों के उत्तर अतिथि वक्ताओं द्वारा दिये गये। वक्ताओं ने कहा कि आपको एक आंत्रप्रेन्योर्स के तौर पर सोचना होगा। यह समझना पड़ेगा कि कोरोना की वजह से ग्लोबल स्तर पर सबकुछ बदल जाने के बाद आपका आइडिया कितना रिलेवेंट है? क्या आप बदली हुई जरूरतों के हिसाब से कस्टमर बेस बना पाएंगे? इन सवालों के जवाब आप को ऐसे ही नहीं मिलेंगे। 
इसके लिए आपको मार्केट स्टडी करनी पड़ेगी किसी भी स्टार्टअप में आइडिया की भूमिका सबसे अहम होती है। आइडिया ही वह एलीमेंट है जो आपको इन्वेस्टर और कस्टमर देता है कार्यशाला में अतिथि वक्ता के रूप में एयरोनोवा टैक्नोलॉजी के संस्थापक अमित शर्मा,वीएन ऑर्गैनिक की संस्थापिका निशा निरंजन ,द वर्चुअलिटी के संस्थापक अक्षत अग्रवाल मौजूद रहे।
 संचालन आभा मिश्रा ने तथा आभार जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मीना सचान ने किया। इस अवसर पर केआरजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य हरीश अग्रवाल, रमेश उपाध्याय सहित गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन के आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव, आयुषी अग्रवाल, पुष्पेंद्र गुर्जर, दीपक माहौर, विकास मिश्रा, कौष्तुभ षटधर, रामानुजन पाराशर,आकाश बरूआ आदि मौजूद रहे।