गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किये जाये विकास कार्य-कुशवाह
Dec 28 2022
ग्वालियर। निर्माणाधीन विकास कार्यों को गुणवाा के साथ समय सीमा में पूरा किया जाये। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। यह बात बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित टी धर्माराव सभागार में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुये उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कही।
बुधवार को विभिज विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस बैठक में खासतौर पर ग्वालियर शहर के नए वार्डों (वार्ड-61 से 66), मुरार ग्रामीण एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण से जुड़े अन्य गाँवों व बस्तियों से संबंधित विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। जिनमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केन्द्र, दंत क्रांति योजना, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों का उन्नयन, नए भवनों का निर्माण व जीर्णोद्धार, स्कूलों में पदस्थ स्टाफ इत्यादि की समीक्षा की।
संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में पहसारी, ककैटो बांध से रायपुर, गिरवाई, वीरपुर व मामा के बांध तक सुदृढ़ीकरण व नहर निर्माण कार्य, हस्तिनापुर से टिकटौली तक हरसी हाईलेवल नहर का विस्तार, चंदीला डैम निर्माण, महेश्वरा तालाब तथा हरसी हाईलेवल से छूटे ग्रामों की सिंचाई सुविधा सहित जल संसाधन विभाग के अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभागीय बजट व विधायक निधि से मंजूर हुए कार्यों की स्थिति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गज नल-जल योजनाओं की वस्तुस्थिति, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत सडक़ों का भूमिपूजन व लोकार्पण तथा विद्युतीकरण इत्यादि विषयों की समीक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह द्वारा की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









