बैंक ग्राहकों को कभी-भी फोन नहीं करती-प्रेम मिश्रा
Dec 28 2022
ग्वालियर। वर्तमान युग बैंकिंग सेक्टर में सर्तकता से जुड़ा है क्योंकि हम आज बैंक में ना जाकर ऑनलाईन लेनदेन के द्वारा अपना सम्पूर्ण काम करते है जिसमें हमें सर्तकता रखना काफी आवश्यक है क्योंकि कई प्रकार की धोखाधड़ी बैंकिंग क्षेत्र में होने लगे है। बैंक पैसे के लेनदेन कभी-भी ग्राहकों को फोन नहीं करती यह बात मैनेजर प्रेम मिश्रा ने कही। माधव महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर व सर्तकता के लिये व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाख महाराज बाड़ा मैनेजर प्रेम मिश्रा, विशिष्ट अतिथि एसबीआई प्रिती भारद्वाज अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, विभागाध्यक्ष वाणिज्य डॉ. मनोज चतुर्वेदी एवं डॉ. संजय पाण्डेय उपस्थित थे।
प्रेम मिश्रा ने कहा कि वाणिज्य के छात्र / छात्राओं को बैंकिंग क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। क्योंकि बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करना कई प्रकार की सुविधाओं से परिपूर्ण है। धोखाधड़ी से बचने के लिये बैंक बायोमेट्रिक प्रक्रिया से हाथ का अंगूठा लगवाकर आपके आधार कार्ड को भी सत्यता की जाँच कर लेती है। बैंक में आज के युग में म्यूचल फंड में निवेश करना काफी लाभदायक है क्योंकि एफडीआर व्याज दरें कम होने के कारण म्युचल फंड काफी अच्छा रिर्टन दे रहा है।
विशिष्ट अतिथि प्रिती भारद्वाज ने बताया कि छात्रों को अपने उज्जवल भविष्य के लिये बँकिंग क्षेत्र में कई प्रकार के लोन उपलब्ध है जो हमारी शिक्षा को काफी बेहतर ढंग से सम्पादित करा सकते है। एज्यूकेशन लोन 7,50,000 तक फि मिलता है अगर इससे अधिक लोन की आवश्यकता होती है तो हमें अपनी कुछ सम्पत्तियों के आधार पर उपलब्ध हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय पाण्डेय एवं आभार छात्र दोहरे ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुभाष जैन, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. चंचल अवस्थी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. दीप्ति नारंग, प्रो दीपक शिन्दे, छात्र रितिक घोरपड़े, कृष्णा गर्ग, आदित्य, पूर्वी, खुशी, नेहा, राजीव आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









