कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने केआरएच परिसर में अटेंडरों के बीच चाय वितरित की

Dec 27 2022

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने मानव सेवा के क्षेत्र में दायित्व निभाते हुए कमलाराजा महिला एवं बाल चिकित्सालय परिसर में कडक़ड़ाती ठंड के बीच मरीजों एवं उनके अटेंडरों के बीच चाय वितरण किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता राव, कोषाध्यक्ष सुश्री कंचन, कार्यक्रम संयोजक ऋषि जैन, अनिलकांत, नारायण दास प्रजापति, सुकन्या शर्मा, हर्ष बंसल, रचना प्रजापति,दीपक पाठक, एशा जाटव, गीता बाथम मोजूद थी।
ज्ञातव्य है कि कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन संस्था सामाजिक क्षेत्र के साथ ही महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती है।