वार्ड 54 की पूर्व पार्षद स्व. आशा राठौर की पुण्यतिथि पर सफाई कर्मी एवं कामकाजी महिलाओं का सम्मान किया

Dec 27 2022

ग्वालियर। पूर्व पार्षद एवं एमआईसी की सदस्य श्रीमती स्वर्गीय आशा संतोष राठौर की मंगलवार को पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें सभापति मनोज सिंह तोमर, घनश्याम गुप्ता, संतोष सिंह राठौर, हरी बाबू शिवहरे, प्रदीप बंसल, अजमेर सिंह रावत, राघवेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह गौर, जगदीश गुप्ता एवं मोहल्ले परिवार के अशोक सिंह, अर्जुन उषा सिंह, प्रतिभा सिंह, रीना सिंह, मालती भव्य, अनुपमा सिंह, आस्तिक सिंह सुनीता, सावित्री योगेश गुप्ता, विनोद बंसल, नवीन अग्रवाल, अरविंद सत्यार्थी आदि लोगों ने श्रीमती स्वर्गीय आशा सिंह के छायाचित्र पर फूल चढ़ाकर सभी ने अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही मुख्यमंत्री दीनदयाल रसोई में गरीब लोगों को भोजन कराया। राम जानकी मंदिर के बगीचे में वृक्षारोपण किया गया। एवं सफाई कर्मी एवं कामकाजी महिलाओं को शॉल एवं श्रीफल, व माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। सभापति मनोज तोमर ने स्वर्गीय श्रीमती आशा संतोष राठौर के समय उनके द्वारा किए गए नगर निगम में सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।