बालिकाओं को बांटे रियूजेबल सैनिटरी पैड व तैयार किए सीड बॉल्स

Dec 27 2022

ग्वालियर। आईएससीआई फाउंडेशन और जोडो इंडिया साथ मिलकर धौलपुर के वनों को हरा भरा बनाने के लिए सीड बॉल प्रोग्राम चला रहे हैं व बालिकाओं को स्वच्छता पर शिक्षित करने के साथ उन तक रीयुसेबल सेनेटरी पैड्स भी पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाड़ा हैदर साहब व सैंपऊ में एनजीओ ने बच्चियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम किये और बालिकाओं को जोड़ो पैड्स बांटे व बच्चों ने मिलकर दो दिन में पंद्रह हजार सीड बॉल्स तैयार किये।
आईएससीआई फाउंडेशन की संस्थापक स्वेता मोदी के साथ मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेणु अग्रवाल ने बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक किया व बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान बताया। कार्यक्रम में कुल 500 बच्चियां लाभान्वित हुई व उनको रियूजेबल सैनिटरी पैड बांटे गए। प्रोग्राम के समन्वयक सिद्धार्थ ने बताया की आज वनों को हरा भरा बनाने का उनका उद्देश्य का दूसरा चरण शुरू हो गया है व साथ ही साथ बच्चियों तक पैड्स जैसी अति ज़रूरी चीज़ पहुंचाकर उनकी संस्था का हर वालंटियर गर्वान्वित महसूस कर रहा है।
विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नरेश जैन व श्रीमती सरिता ने कहा की आईएससीआई फाउंडेशन की इस पहल से बच्चियों को उनके स्वास्थय के प्रति बहुत अच्छी जानकारियां मिली। व पर्यावरण के साथ जुडऩे का भी बहुत ही अच्चा मौका मिला। स्वेता ने बताया की धोलपुर जिले के अन्य कन्या विद्यालयों में भी इस तरह के कार्यक्रम किये जायेंगे।