चित्रांकन प्रतियोगिता में एक सैकड़ा से अधिक बच्चों ने भाग लिया
Dec 27 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवम दीनदयाल सिटी मॉल के संयुक्त तत्वावधान में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को दीनदयाल सिटी मॉल फूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर 12 बजे से किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चों को अपना मनपसंद कुछ भी बनाना था। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चों को जल बचाओ पर चित्रांकन करना था। एवम 18 वर्ष से ऊपर वाले बच्चों को स्वच्छ भारत पर चित्रांकन बनाना था। इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। व भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिये गये। विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन मे मुख्य अतिथि दीप्ति राठी वरिष्ठ समाजसेविका एवं डॉ शिखा कटठल उपस्थित थी। संस्था के डाक्टर मनीष रस्तोगी, अशोक जैन आदि उपस्थित थे।
मंगलवार की चित्रांकन प्रतियोगिता में वर्ग ए में प्रथम स्थान ईशा प्रजापति, द्वितीय स्थान सारांश कुमार, तृतीया स्थान पंकज भाटिया, संतावन पुरस्कार संजना मंगल, अवंतिका सिंह राजपूत, स्वर्णांजलि मिश्रा, शुभांगी शर्मा को मिला।
वर्ग बी में प्रथम स्थान नवीन वर्मा, द्वितीय स्थान तनुष्का चौहान, तृतीया स्थान प्रतिष्ठा जैन, संतवना पुरस्कार भारत तोमर, जानवी कुशवाह, प्रियांशी भोला, आस्था तिवारी, वर्ग सी में प्रथम स्थान जानवी दीवान, द्वितीया स्थान उन्नति गर्ग, तृतीया स्थान सोनाली शिवम सूर्यवंशी को मिला। चित्रांकन प्रतियोगिता का निर्णय डॉक्टर शिराली सुधा रूनवाल, निशा यादव ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









