कवियित्री 'आशी' प्रतिभा दुबे जी को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया

Dec 26 2022

विश्व का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन बुलंदी साहित्य सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 21 अगस्त 2022 से 6 सितंबर 2022 तक आयोजित किया गया। जिसमें 35 देशों के 3970 प्रतिभागियों ने काव्य पाठ किया। यह कवि सम्मेलन अनवरत 400 घंटे ऑनलाइन चला। इस कवि सम्मेलन में ग्वालियर मध्य प्रदेश की कवियित्री 'आशी' प्रतिभा दुबे जी को कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए एवं हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में अपने लेखन के माध्यम से उत्कृष्ट अवदान करने हेतु साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया ।यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने के साथ-साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।