भक्तों ने फूलबाग पर धूमधाम से मनाया तुलसी पूजन दिवस
Dec 26 2022
ग्वालियर। आशाराम बापू आश्रम द्वारा फूलबाग चौराहे पर हरेक वर्ष की भांति इस बार भी देश भर में क्रिसमिस डे के एवज में मनाए जा रहे तुलसी पूजन दिवस के क्रम में धूमधाम से मनाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
फूलबाग में आयोजित तुलसी पूजन कार्यक्रम में बतौर अतिथि पार्षद जितेंद्र सिंह कुशवाह, दिनेश सिकरवार, हरी सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अमित स्वामी, श्याम श्रीवास्तव, आरके कटारे ने पूज्य गुरुदेव के श्री विग्रह फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर अपने उदबोधन में क्रिसमस डे के एवज में मनाए जा रहे तुलसी पूजन कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था इस सराहनीय सेवा के लिए बधाई की पात्र है।
आशाराम बापू को तुलसी पूजन मातृ पितृ पूजन दिवस जैसे महान कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। बापू द्वारा जो सेवा के बीज बोए थे। अब वट वृक्ष बनकर समाज के लिए वरदान साबित हो रहे है। घर स्कूल मोहल्लों में तुलसी पूजन करा रहे भक्त साधक बधाई के पात्र है। सभी पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत आश्रम के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। बतौर उपहार तुलसी के पौधे सभी को भेंट किए गए।
पंडित मनीष शास्त्री द्वारा सभी भक्तों के साथ अतिथियों से विधान पूर्वक त्रय ताप हारिनी तुलसी का पूजन परिक्रमा कर आरती की गई। इस पुनीत अवसर पर जन साधारण में हजारों नि:शुल्क तुलसी के पौधे बतौर उपहार वितरित किए गए। ज्ञात रहे ग्वालियर आश्रम द्वारा पचास हजार तुलसी के पौधे वितरित किए जा ने का लक्ष्य इस माह का रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रचार प्रमुख बलबीर सिंह परमार द्वारा किया गया। आश्रम संचालक अर्जुन भाई के कुशल मार्ग दर्शन में श्री योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल बाल संस्कार मंडल के उत्साही सेवादारों द्वारा सेवाएं चलाई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









