थाटीपुर से लापता युवक का शव अडूपुरा पहाड़ी पर मिला
Dec 26 2022
ग्वालियर। थाटीपुर से शनिवार को लापता हुए युवक का शव बिलौआ इलाके में अडूपुरा की पहाड़ी पर मिला। युवक की पीठ, पेट व गर्दन पर चाकुओं के लगभग 18 घाव थे। मृतक ने कुछ दिन पहले ही नदी पार टाल के तीन युवकों के खिलाफ मारपीट व हरिजन एक्ट का मामला दर्ज कराया था। मृतक की मां ने उन्हीं आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए 302 का मामला दर्ज कराया है।
एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि अडूपुरा की पहाडिय़ा के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। शव पर चाकू के काफी घाव थे और शव के पास ही एक बाइक, खून व बाल से सना चाकू, टूटा मोबाइल फोन, शराब का क्वार्टर व गिलास मिला। मामला हत्या का होने के कारण फोरेंसिक विशेषज्ञ अखिलेश भार्गव को जांच के लिए बुलाया गया। शव पर चाकू के लगभग 18 घाव मिले, जिनमें से मौत का कारण संभवत: गर्दन में लगा चाकू बना। मृतक की शिनाख्त राज(19) पुत्र जवन सिंह जाटव निवासी मुरार के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
मृतक के परिजनों की शिकायत पर बिलौआ थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। राजेश की चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या की गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उसकी मां श्यामवती की शिकायत पर पर संदेही छोटू कुशवाह, कल्लू कुशवाह, सूरज कुशवाह निवासी नदी पार टाल ग्वालियर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









