शुक्ति एनजीओ ने क्रिसमस डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया

Dec 25 2022

ग्वालियर। शुक्ति एनजीओ द्वारा बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया जाता है। इस का ध्यान रखते हुए क्रिसमस डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रीमति विजया थॉमस के सहयोग से डिवाइन रिट्रीट सेंटर से फादर जॉस प्रकाश को आमंत्रित किया गया। शुक्ति एनजीओ की अध्यक्षा श्रीमति ऋतु रोहतगी तथा सहयोगी सुमन त्रिवेदी, अनाया शर्मा तथा अभिषेक मिश्रा द्वारा फादर तथा उनके सहयोगियों का स्वागत किया गया। फादर जॉस ने एनजीओ के बच्चों को जीसस के बारे में बताया, जिसे बच्चों ने बहुत ध्यान से सुना। टीम के सदस्यों ने जीसस की प्रशंसा में गीत गाए। बच्चों को सबसे ज्यादा मजा संता के साथ आया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने कप केक, बिस्कुट, चिप्स और चॉकलेट का लुफ़्त उठाया। बच्चों को लेखन सामग्री भी बांटी गई। इस अवसर पर शुक्ति एनजीओ की प्रभारी श्रीमती कीर्ति त्रिवेदी के साथ सदस्य श्रीमती उमा मिश्रा और श्रद्धा जाधम भी उपस्थित थे।