बजरंग भक्त मंडल द्वारा 600 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा
Dec 25 2022
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार 25 दिसंबर को 600 किलो हरे चारे (लूसन) की गौभोग सेवा मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर पर मंडल के सदस्यों के सहयोग से की गई। मंडल ने सर्दी से गौवंश के बचाब हेतु निगम प्रसाशन द्वारा की गई त्रिपाल की व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया है। एवं मंडल अध्यक्ष ने आमजन से पॉलीथिन का उपयोग न करने, गौसेवा को सर्दी से बचाने के उपाय करने एवं गौसेवा से जुडऩे की अपील की है।
आज की गौभोग सेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सचिव राकेश मंगल, सह सचिव जितेंद्र चंदेल, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, मनीष राय, कौशल अग्रवाल, राम किशोर मंगल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









