सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री को पहनाई चप्पल
Dec 25 2022
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 65 दिन बाद चप्पलें पहन लीं। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें चप्पल पहनाईं। यह इतिहास में पहली बार है जब सिंधिया घराने के किसी महाराज ने अपने हाथों से किसी को चप्पल पहनाई हों। ऊर्जा मंत्री ने अपनी विधानसभा की तीन रोड नहीं बनने तक जूते-चप्पल त्याग दिए थे। इन सडक़ों का अब 80 से 90 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है।
इस दौरान सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री से कहा, आपका संकल्प जनता के हित में था और वह सफल हुआ है। सिंधिया के चप्पल पहनाए जाने के बाद ऊर्जा मंत्री ने भी उनका आभार माना। कहा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग से यह हो पाया है।
सिंधिया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती पर होने वाले आयोजन में शामिल होने ग्वालियर आए हैं। कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने नई चप्पलें मंगाकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पहनाईं।
अब तो बन गई सडक़ें, पहन लो चप्पल.सिंधिया
सिंधिया रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती पर होने वाले आयोजन में शामिल होने ग्वालियर आए हैं। नदीगेट पर पोलिंग बूथ के कार्यक्रम में उन्होंने ऊर्जा मंत्री को चप्पल पहनाईं। सिंधिया ने मंत्री तोमर के लिए बाजार से नई चप्पल मंगाई। कार्यक्रम में ही अपने हाथों से पहनाई। इस दौरान सिंधिया ने मंत्री से कहा कि अब तो बन गई सडक़ें और आपका संकल्प भी पूरा हो गया।
सिंधिया के इतना कहते ही मंत्री तोमर ने चप्पल पहन ली। 65 दिन तक वह बिना चप्पल और जूतों के रहे। इस दौरान वे सडक़ों पर नंगे पैर ही निरीक्षण करते थे, रात को घूमते थे और पूरे प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में, यहां तक कि शादियों में भी नंगे पैर ही पहुंचते थे।
जब सिंधिया चप्पल पहना रहे थे तो ऊर्जा मंत्री ने मना किया और कहा कि वे पहन लेंगे। लेकिन सिंधिया ने उन्हें चप्पल पहना ही दी। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने केंद्रीय मंत्री के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा है कि जिन सडक़ों के लिए मैंने चप्पल त्यागी थी, उनमें से गेंडेवाली सडक़ और लक्ष्मण तलैया में काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। तीसरी रोड जेएएच रोड थी। यहां भी 60 फीसदी काम हो चुका है। मैं आभार मानता हूं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह और हमारे ज्योतिरादित्य सिंधिया का, जिनके सहयोग से यह सडक़ें बनीं। प्रदेश सरकार सडक़ों के लिए लगातार फंड दे रही है। जल्द और भी सडक़ों का काम पूरा होगा।
20 अक्टूबर 2022 को त्यागे थे जूते-चप्पल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 20 अक्टूबर को भोपाल से लौटने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने लक्ष्मण तलैया, गैंडेवाली सडक़ और जेएएच रोड को खुदा पड़ा देखा था। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया था कि किस तरह सडक़ उनको दर्द दे रही हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। सडक़ें बनाने के नाम पर महीनों से खुदी पड़ी हैं। इसके बाद जनता का दर्द खुद महसूस करने के लिए और सडक़ों को जल्द बनवाने का संकल्प लेकर ऊर्जा मंत्री ने उसी दिन से चप्पल-जूते त्यागने की घोषणा कर दी थी। उनका कहना था कि वे खुद भी तब तक चप्पल नहीं पहनेंगे, जब तक कि ये तीनों सडक़ें चलने लायक नहीं हो जाएंगी। कांग्रेस ने ऊर्जा मंत्री तोमर पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वे अपनी ही सरकार में सडक़ें नहीं बनवा पा रहे हैं, तो चप्पल नहीं, पद छोड़ देना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









