पिंटोपार्क में बापू भक्तों ने निकाली हरिनाम प्रभात फेरी
Dec 24 2022
ग्वालियर। आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा पिंटो पार्क में अमावस्या पर्व पर हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जो कि पिंटो पार्क श्रीराम मार्केट से सूर्य बिहार, न्यू राम बिहार कालोनी, गायत्री बिहार से वापिस श्रीराम मार्केट पिंटो पार्क पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
अमावस्या पर्व परचलित वाहन पर विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो की शोभा देखते ही बन रही थी। जगह-जगह भक्तों द्वारा जल फल मिष्ठान द्वारा हरिनाम प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया एवम पूज्य गुरुदेव की झांकी पर पुष्प वर्षा माल्यार्पण कर वंदन अभिनंदन किया गया। गुरु भक्ति से भरे भजनों पर झूमते हरि भक्तों ने पिंटो पार्क की गलियों में खूब आनंद बरसाया।
हरिनाम प्रभात फेरी में शामिल होने वालों मे आश्रम संचालक अर्जुन भाई, प्रधान सिंह भदौरिया, राजवीर यादव, दुर्गेश भदौरिया, बीपीएस सेंगर, सीबी शर्मा,रामू रामानी, मुन्नी राठौर, शोभा राजावत, पुष्पा पाल, लता भदौरिया, पुष्पा पाठक, विमला कुशवाह, शंकुतला चौहान, गोविंद राठौर ,हिमांशु नागपाल, मोनू चौहान इत्यादि है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









