जेयू के तीन स्वयंसेवक चयनित हुये जो गौरव की बात-कुलपति तिवारी

Dec 24 2022

ग्वालियर। राजपथ के स्थान पर कर्तव्य पथ पर चलना एनएसएस स्वयंसेवको के लिये पहली बार गौरव की बात है। जिसमें मध्यप्रदेश से आठ स्वयंसेवक नई दिल्ली में परेड करेंगे। इनमें से तीन स्वयंसेवक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर का नाम रोशन करेंगे। यह एक गौरव की बात है। जीवाजी विश्वविद्यालय के नितिन रघुवंशी, शिवानी शर्मा, रितु गुर्जर, कर्तव्य पथ पर जीवाजी विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे। 
जीवाजी विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने इन स्वयंसेवको को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा दिल्ली में जीवाजी विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिये बधाई दी। जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित बधाई कार्यक्रम में कुलपति जेयू प्रो. अविनाश तिवारी, डॉ. रविकांत अदालतवाले, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।
26 जनवरी को पहली बार कर्तव्य पथ पर चलकर तीरंगे को सलामी देने के लिये राष्ट्रीय सेवा योजना जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के चार में से तीन स्वयंसेवको का चयन नई दिल्ली के लिये हुआ है। तीरंगे को सलामी देना हर किसी देशवासी का स्वप्न होता है इस सलामी कार्यक्रम में सैन्य टुकड़ी के अलावा केवल एनएसएस ही ऐसा मंच है जो कर्तव्य पथ पर परेड़ भी करेगा और महामहिम राष्ट्रपति को सलामी भी देगा। मध्यप्रदेश से चार लडक़े एवं चार लड़किया स्वयंसेवक भागीदारी करेंगे। इसके लिये पूर्व गणतंत्र दिवस परेड छत्तीसगढ़ में 40 मध्यप्रदेश के स्वयंसेवक सहभागी हुए थे जिसमें से 8 स्वयंसेवको का चयन नई दिल्ली के लिये हुआ है। मध्यप्रदेश के इस दल में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के तीन स्वयंसेवको का चयन किया गया है जो जीवाजी विश्वविद्यालय के लिये गौरव की बात है। इस वर्ष राजपथ के स्थान पर कर्तव्य पथ पर पहली बार चलने का गौरव भी इन स्वयंसेवको को मिलेगा। इन स्वयंसेवको को प्राचार्य, कार्यक्रम एवं अन्य अधिकारियों ने दी।