अटल की स्मृति में कवि सम्मेलन 26 को
Dec 24 2022
ग्वालियर। अटल स्मृति मंच के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री एवं ग्वालियर के लाडले सपूत स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का 86 वां जन्म दिवस सोमवार 26 दिसंबर को सांयकाल पांच बजे से एक कवि सम्मेलन के माध्यम से मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित किया जायेगा।
उक्त जानकारी शनिवार को पत्रकारों को देते हुये अटल स्मृति मंच के संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, अजहर इकबाल, मुमताज नसीम, कविता तिवारी, शंभू शिखर एवं रमेश मुस्कान भाग लेंगे। संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू ने बताया कि स्व. अटल जी स्वयं देश के विख्यात कवि थे, इसलिए कवि सम्मेलन को लेकर लोगों में भारी उत्साह बना हुआ है। विगत वर्ष भी कवि सम्मेलन में अटल सभागार में भारी संख्या में लोग पहुंच गये थे और पूरा सभागार कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही भर गया था। सैकडों लोगों ने सभागार से बाहर खडे होकर कार्यक्रम में शिरकत की थी।
रामू तोमर ने बताया कि उन्होंने स्वयं आयोजन स्थल का अवलोकन एवं निरीक्षण किया है। सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों की बैठक में दिए गए सुझावों के परिप्रेक्ष्य में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे। वह हिन्दी कवि पत्रकार एवं प्रखर वक्ता थे। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और 1968 से 1973 तक जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, अशोक जादौन बाबा, विनय जैन, मदन बाथम, वेदप्रकाश शिवहरे आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









