बर्फीली हवा से बढऩे लगी सर्दी

Dec 24 2022

ग्वालियर। अंचल में एक्टिव में हुए पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ते ही आरिखकार साल के आखिरी सप्ताह में अंचल में ठंड जोर पकड़ती दिखने लगी है। दिन में चली सर्द हवा का साथ मिलते ही अधिकतम पारा इस सीजन में सबसे कम यानि 23.6 ड्रिग्री पर पहुंचते ही दिन में भी ठंड लोगों को घरों के बाहर भी परेशान करती दिखी। वहीं शाम गहारते ही एक बार फिर उत्तर भारत के रास्ते अंचल से आ रही सर्द हवा ने लोगों को घरों के अंदर भी जमकर परेशान किया।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कल से कमजोर पडऩे के साथ ही शिफ्ट होते ही पहले से ही मौसम शुष्क होने के साथ ही हवा का रुख एक बार फिर दक्षिणी-पूर्वी से पुन: उत्तरी होते ही आगे आने वाले दिनों में यानि 25 दिसंबर के बाद से रात के साथ ही दिन में भी कंपकपा देने वाली ठंड का दौर शुरु हो सकता है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना हे कि आगामी चौबीस घंटों के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जहां न्यूनतम पारा छह से आठ डिग्री के बीच बना रहेगा।
आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीते पांच दिनों से लगातार घना कोहरा पडऩे के साथ सूखी ठंड पड़ रही है। लेकिन अंचल में वातावरण नमी का एक बार फिर से बढऩा शुरु हो गया है। जिसके चलते जहां सिस्टम कमजोर होगा वहीं आने वाले दिनेां में हवा का रुख बदलते ही पूरा अंचल कड़ाकेदार सर्दी की चपेट में जकड़ा दिखाई देगा। साथ ही आगे एक सप्ताह तक कोई नया सिस्टम एक्टिव नहीं होने से ठंड के साथ कोहरे से भी सामना करना पड़ेगा।