अपहृत ड्राइवर समघी के घर से किया बरामद, कर्जदारों से बचने के लिए खुद रची थी साजिश
Dec 24 2022
ग्वालियर। तीन दिन पहले फिल्मी स्टायल में बड़ा गांव पुल के पास से अपहृत हुए ड्राइवर को मुरार थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। अपहृत चालक आंतरी में समघी के घर छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि चालक कर्जदारों से परेशान था और कर्जदारों से बचने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रची थी। फिलहाल पुलिस अफसर चालक से पूछताछ करने में जुट गए है।
एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि मुरार निवासी परमाल माहौर वैन चालक है और कोचिंग से छात्रों को लेकर आता है और उनके घर छोड़ता है। तीन दिन पहले भी वह खेरिया गांव बच्चों को कोचिंग से छोडऩे के लिए जा रहा था। अभी वह बड़ागांव हाईवे पर पहुंचा था कि तभी बाइक से दो युवक आए और ओवरटेक कर उसे रोका। इसके बाद कट्टा अड़ाकर उसे अगवा कर ले गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अगवा होने के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि चार दिन पहले से चालक एक युवक का नाम लेकर कहानी तैयार कर रहा था और इतना ही नहीं अपने छात्रों को मोबाइल का लॉक नंबर दे रहा था कि मेरे मोबाइल का लॉक नंबर यह है।
इससे शंका हुई और पड़ताल की तो पता चला कि चालक पर कुछ कर्जा भी था। कडियों को जोड़ते हुए पुलिस ने अपनी पड़ताल की तो पता चला कि चालक अपने समघी के घर है और इसका पता चलते ही पुलिस समघी के घर पहुंची और उसे निगरानी में लेकर आ गई है। अब पुलिस अफसर उससे्र पूछताछ करने में जुट गए है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









