गैरमलिन बस्ती के 70 परिवारों को लाॅटरी पद्वति से आवंटित किए आवास
Dec 23 2022
ग्वालियर 23 दिसम्बर - प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम द्वारा बालभवन में हितग्रहियों को मकानों का आवंटन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के गैर मलिन बस्ती में रहने वाले 70 परिवारों को मकानों का आवंटन लाॅटरी पद्वति के आधार पर किया गय। वहीं 5 दिव्यांग हितग्राहियों को प्रथम तल पर आवास आवंटन किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री अवधेश कौरव, संपदा अधिकारी श्री अरविंद चतुर्वेदी एवं श्री मनीष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे संपदा अधिकारी श्री चतुर्वेदी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देशन में प्रधानमंत्री एवं राजीव आवास योजना के अन्तर्गत ईडब्ल्यूएस मलिन बस्ती एवं ई.डब्ल्यू. एस गैर मलिन बस्ती के हितग्राहियों को आवास का आवंटन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री एवं राजीव आवास योजना के अन्तर्गत ईडब्ल्यूएस मलिन बस्ती एवं ई.डब्ल्यू. एस गैर मलिन बस्ती के आवेदकों को शासन के आदेश कमाक एफ-01-01/2016 / 18-3 भोपाल दिनांक 11.11.2021 के अनुसार आवास आवंटन किया जाना है। साथ ही राजीव आवास योजना के आवेदकों को शासन के आदेश कमांक एफ-10-31 / 18-2/2007 भोपाल दिनांक 01.11.2014 के अनुसार लॉटरी के माध्यम से आवंटन होना है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









