वार्ड 63 में अवैध कॉलोनियों पर चला निगम का बुलडोजर

Dec 23 2022


ग्वालियर  23 दिसम्बर - नगर निगम ग्वालियर एवं जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निगम के अमले द्वारा आज शुक्रवार को कार्रवाई की गई । कॉलोनाइजरों द्वारा बिना टीएनसीपी एवं नगर निगम की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे, जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले ने कॉलोनियों में किए जा रहे विकास कार्यों को हटवाया तथा पक्के निर्माण को तोड़ा गया      सहायक सिटी प्लानर श्री सुरेश अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की अवैध कॉलोनियों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 63 में मालनपुर, पुरानी छावनी क्षेत्र में निम्नलिखित कॉलोनियों में कार्रवाई कर कॉलोनी की सड़क, विद्युत पोल, सीवर चैंबर, बाउंड्री वॉल ,भूखंडों की नींव हटाने की कार्रवाई की गई  कार्रवाई के तहत लक्ष्मी बिंदल पत्नी प्रीतम बिंदल द्वारा ग्राम मालनपुर में सर्वे क्रमांक 538/1, आशीष कुमार सोनी पुत्र अशोक सोनी, ऊषा देवी तोमर पत्नी शिशुपाल तोमर, कमलेश पत्नी रामवीर राठौर आदि ग्राम मालनपुर के सर्वे क्रमांक 540/1, 513, 516, 523, 525, 526, इसके साथ ही ऊषा देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह आद ग्राम मालनपुर के सर्वे क्रमांक 537,580,591,590 में अवैध काॅलानी विकसित की जा रही थीं   जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई में तहसीलदार श्री विजय त्यागी, थाना प्रभारी पुरानी छावनी  आसिफ बेग मिर्जा एवं नगर निगम के सहायक सिटी प्लानर  सुरेश अहिरवार, भवन अधिकारी  महेन्द्र अग्रवाल,  राजीव सोनी, भवन निरीक्षक  अमित साहू, मदाखलत अधिकारी  सतेन्द्र भदौरिया, नगर निगम पटवारी  सतेन्द्र श्रीवास्तव एवं मदाखलत गैंग तथा पुलिस बल उपस्थित रहे