स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिये निगम अधिकारी युद्ध स्तर पर करें तैयारी: निगमायुक्त कन्याल
Dec 23 2022
ग्वालियर 23 दिसम्बर स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिये युद्ध स्तर पर जुट जाएं और स्वच्छ भारत मिशन द्वारा निर्धारित किये गए मापदण्डों पर फास्ट ट्रैक पर कार्य करना प्रारंभ करें। उक्ताश्य के निर्देश निगमायुक्त किशोर कन्याल ने निगम मुख्यालय में आयोजित स्वच्छता समीक्षा की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर आयुक्त आर के वास्तव, उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता, सतपाल सिंह चैहान, डाॅ. अतिबल सिंह यादव, सुश्री मिनी अग्रवाल, शशि कपूर गढपाले, सहित अन्य सभी क्षेत्राधिकारी एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, डब्लयूएचओ, डिपो प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे निगमायुक्त इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत सर्वे का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। इसके लिये सभी संबंधित अपने अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ जुट जाऐं। शहर के सभी कचरा ट्रांसफर स्टेशन, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं केदारपुर स्थित लेण्डफिल साइड प्रोपर रूप से वर्किंग करे और साफ सफाई रहे। यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। साथ ही शहर में निरंतर भवन निर्माण सामग्री के कचरे को लेकर जुर्माना लगाया जाए और इसका उचित निश्पादन कराया जाए।
निगमायुक्त ने कहा कि शहर में स्वच्छता का कार्य वार्ड स्तर पर सिस्टम बनाकर किया जाएगा। इसके लिये हमें प्रत्येक छोटी-छोटी चीजों को प्रारंभ से ही ध्यान में रख कर स्वच्छता की दिशा में कार्य करना होगा तथा वार्ड स्तर पर ही मोनीटरिंग सिस्टम ऐसा होना चाहिए कि छोटी-छोटी समस्यायें ऊपर तक न आ पायें और उनका निराकरण वार्ड स्तर पर ही हो जाएनिगमायुक्त ने कहा कि अब हमें कचरे को ही रेवेन्यू अर्जित करने का माध्यम बनाना होगा। जिसमें कचरे से खाद एवं अन्य जो भी उत्पाद बनाये जा सकते हैं। बनाकर उनकी बिक्री के लिये लोगों को प्रोत्साहित करना होगा। इसके साथ ही निगमायुक्त श्री कन्याल ने सभी अपर आयुक्त स्तर पर एवं सभी उपायुक्तों को अलग अलग जिम्मेदारियों को वितरित करते हुए कहा कि सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। निगमायुक्त श्री कन्याल ने यह भी निर्देश दिए कि पूर्व की भांति वार्ड माॅनीटर एवं योजना तैयार कर स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों में जुट जाएं
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









