निगमायुक्त कन्याल ने की सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा
Dec 23 2022
ग्वालियर 23 दिसम्बर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने आज सम्पत्तिकर वसूली की वार्ड वार समीक्षा करते हुए सभी कर संग्रहकों एवं वसूली प्रभारियों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन लक्ष्य बनाकर कम से कम 1 करोड़ रूपये की सम्पत्तिकर की वसूली करनी है। तभी हम निर्धारित लक्ष्य 242 करोड़ रूपये को पूर्ण कर पायेगें। वार्ड में नियमित वसूली न करने पर एवं पिछले वर्ष के मुकाबले अभी तक बहुत कम वसूली करने वाले टीसीओं के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त एपीएस भदौरिया, डाॅ. अतिबल सिंह यादव, केशव ंिसंह चैहान, उत्तम जखैनिया सहित वसूली प्रभारी एवं कर संग्रहक उपस्थित रहेबाल भवन सभागार में आयोजित सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा बैठक में कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निगमायुक्त कन्याल ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिये कि बडे-बडे बकायदारों पर फोकस करें तथा कुर्की की कार्यवाही का प्रस्ताव भेजें और कार्यवाही करें। इसके साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य बनाकर ही वसूली करें तभी हम वसूली के लक्ष्य को प्राप्त कर पायेगेंबैठक में विधानसभा वार सम्पत्तिकर वसूली लक्ष्य की भी समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के लिये वार्ड वार सम्पत्तिकर शिविर आयोजित करने एवं वसूली के लिये येाजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









