प्रभारी सदस्य पीएचई ने की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश
Dec 23 2022
ग्वालियर 23 दिसम्बर एमआईसी सदस्य जलकार्य एवं सीवरेज श्रीमती आशा सुरेन्द्र चैहान ने आज पीएचई विभाग की समीक्षा करते हुए शहर में चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली तथा सभी पार्षदों के साथ हुई बैठक में पार्षदगण द्वारा बताये गए कार्यों पर क्या कार्यवाही की गई उसकी जानकारी ली गईबाल भवन में आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री जागेश श्रीवास्तव, आरके शुक्ला, संजय सोलंकी, सहायक यंत्री श्री केसी अग्रवाल आदि उपस्थित रहेबैठक में एमआईसी प्रभारी श्रीमती आशा चैहान ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक वार्ड में किये गए कार्यों की जानकारी दें तथा वार्डों में नलकूप खनन के लिये क्या कार्यवाही की जा रही उसके बारे में बतायें। इसके साथ ही सभी टंकियो से लाइनों का मिलान करने के निर्देश दिये। वहीं लक्ष्मणपुरा स्थित माता मंदिर टंकी का मिलान पाचं दिवस में करने के निर्देश संबंधित अधिकारियेां को दिये। इसके साथ ही सीवर लाइनेां के संबंध मंे जानकारी प्राप्त की जिसमें अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य टेंडर प्रक्रिया द्वारा किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









