कोविड-19 की तैयारी

Dec 22 2022

ग्वालियर - कलेक्टर   कौषलेन्द्र विक्रम सिंह ग्वालियर ने संभावित कोविड-19 की तैयारी के सम्बध में आमजन की सुरक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से जिले के अधिकारियो एवं चिकित्सको की बैठक की उन्होने अस्पतालो में सभी तैयारियो के सम्बध में नगर निगम कमिष्नर  किषोर कन्याल, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर, सीएमएचओ ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अक्षय निगम व जेएएच के अधीक्षक डॉ आर. के. एस. धाकड से चर्चा कर सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देष दिये जिसमें ऑक्सीजन प्लॉट एवं आवष्यक उपकरण तैयार रखने के निर्देष दिये साथ ही निम्न आमजन की सुविधा हेतु व्यवस्थाओ पर निर्णय लिये गये1 कोविड-19 टीकाकरण - जिन व्यक्तियो को प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज नही लगा है वह अभी को-वैक्सीन का टीका लगवा सकते है यह टीका जिला अस्पताल मुरार, सिविल हॉस्पीटल हजीरा, प्रसूति ग्रह लक्ष्मीगंज, सिविल डिस्पेसरी जनकगंज, शासकीय अस्पताल ठाठीपुर, तथा ब्लॉक मुख्यालय में सिविल अस्पताल डबरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भितरवार, हस्तिनापुर, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरई में सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक शासकीय अवकाष के दिवस को छोडकर लगवा सकते है 2 कोविड-19 कंट्रोल कमांड सेन्टर - स्मार्ट सिटी ग्वालियर के कंट्रोल कमांड सेन्टर के निम्न व्हाट्अप नम्बर 7089003193 पर बीडियो कॉल करके एवं दूरभाष नम्बर 0751-2646607, 2646617 पर कॉल लगाकर कोविड से सम्बधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
3 कोविड-19 टैस्टिंग (जॉच) - कोविड के लक्ष्ण वाले मरीजांे की कोविड की जांच जयारोग्य हॉस्पीटल (जेएएच) तथा जिला चिकित्सालय मुरार मे चालू की गई है जो कि प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक की जायेगी4 कोविड-19 के मरीजो की भर्ती हेतु पलंगो का आरक्षण - सम्भावित आने वाले कोविड पॉजिटिव मरीजो की भर्ती हेतु जिला चिकित्सालय मुरार में 5 पलंग तथा जेएएच के टी.बी. वार्ड को आरक्षित किया गया है वही 5 पलंग प्राईवेट अस्पताल कल्याण मेमोरियल  हॉस्पीटल (केडीजे) लक्ष्मीवाई कॉलोनी पडाव में आरक्षित किये गयेउन्होने बैठक में अपर कलेक्टर एच व्ही शर्मा को गत वर्ष की भांति सम्बधित प्रभारी अधिकारियों को ड्यूटी आदेष जारी करने के साथ क्राइसिस मेनेटमेंट की बैठक एवं एडवाइजरी जारी करने के निर्देष दिये कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर ने आमजन से अपील की है जिन्हे कोविड-19 का प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज नही लगवा पाये वे को-वैक्सीन का डोज उक्त चिन्हित अस्पताल में जाकर अवष्य लगवाकर  स्वय एवं समुदाय को सम्भावित कोविड-19 से बचायें वीडियो कॉन्फ्रेस में नगर निगम कमिष्नर श्री किषोर कन्याल, एडिषनल एस.पी. श्री मोती उर रहमान, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर, एडीएम श्री एच व्ही शर्मा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अक्षय निगम, जेएएच के अधीक्षक डॉ आर. के. एस. धाकड एवं सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहेे।