निगमायुक्त कन्याल ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Dec 20 2022

ग्वालियर  20 दिसम्बर   सीएम हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करें, आखिरी समय का इंतजार न करें। अगर समय सीमा में संतुष्टि के साथ निराकरण नहीं किया जाता है, तो इस बार कार्यवाही के लिये तैयार रहें। इसके साथ ही कहा कि निगम की आय बडाने का कार्य करें। जितना ज्यादा रिवैन्यू कलेक्ट करेंगे हम उतने ही ज्यादा विकास कार्य करा सकते हैं। इस बार सम्पत्तिकर का जो लक्ष्य रखा गया है, उसकी वसूली के लिये कार्य करें। साथ ही निगम की आये कैसे बडे इसके लिये नवाचार कर कार्य करें  निगम के प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित बैठक में निगमायुक्त  कन्याल ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की, जिसमें नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि गत माह की 704 शिकायतें अभी तक लंबित हैं, जिस पर निगमायुक्त  कन्याल ने सभी शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निराकरण तत्कालं कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही ज्यादा लंबित शिकायतों वाले अधिकारियों से बात की और सभी को अपनी-अपनी शिकायतों का निराकरण शीघ्र करने के लिये निर्देशित कियानिगमायुक्त श्री कन्याल ने कहा कि 25 दिसम्बर को ग्वालियर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उसकी तैयारियां पहले से पूर्ण कर ली जाएं। निगम पूरा सहयोग करे। इसके साथ ही कहा कि 25 दिसम्बर तक गौरव दिवस के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में जनभागीदारी बडायें। साथ ही कहा कि ग्वालियर गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाने के लिये ज्यादा से ज्यादा आमजन को जोडें