मलिन बस्ती के 100 परिवारों को आवंटित किए प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास
Dec 20 2022
ग्वालियर 20 दिसम्बर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम द्वारा बालभवन में हितग्रहियों को मकानों का आवंटन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के मलिन बस्ती में रहने वाले 100 परिवारों को मकानों का आवंटन पहले आओं पहले पाओं के आधार पर किया गय। इस अवसर पर अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, संपदा अधिकारी अरविंद चतुर्वेदी एवं मनीष यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं कल 21 दिसंबर को 11 बजे से गैर मलिन बस्ती के 141 हितग्राहियों को आवास का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा संपदा अधिकारी चतुर्वेदी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशन में प्रधानमंत्री एवं राजीव आवास योजना के अन्तर्गत ईडब्ल्यूएस मलिन बस्ती एवं ई.डब्ल्यू. एस गैर मलिन बस्ती के हितग्राहियों को आवास का आवंटन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री एवं राजीव आवास योजना के अन्तर्गत ईडब्ल्यूएस मलिन बस्ती एवं ई.डब्ल्यू. एस गैर मलिन बस्ती के आवेदकों को शासन के आदेश कमाक एफ-01-01/2016 / 18-3 भोपाल दिनांक 11.11.2021 के अनुसार आवास आवंटन किया जाना है। साथ ही राजीव आवास योजना के आवेदकों को शासन के आदेश कमांक एफ-10-31 / 18-2/2007 भोपाल 01.11.2014 के अनुसार लॉटरी के माध्यम से आवंटन होना है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









