निगमायुक्त ने सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश
Dec 20 2022
ग्वालियर 20 दिसम्बर - जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका निराकरण संतुष्टि के साथ करें। आमजन की निगम से बहुत अपेक्षायें रहती है। उक्ताशय के विचार नगर नगम आयुक्त किशोर कन्याल ने जनसुनवाई के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के वार्ड 43 रावन सदन चिटनिस की गोठ लश्कर निवासी श्री रामबाबू गुप्ता ने नियम विरूद्ध अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को रोकने के संबंध में, वार्ड 29 सचिन तेदुंलकर राम वाटिका के समीप शहीद स्मृत नगर की मुख्य मार्ग पर बनी अवैध बाउंड्रीवाल के संबंध में, वार्ड 6 सागरताल रोड लधेडी जगनापुरा उचाडिया बाबा मंदिर के पास निवासी किशन सिंह बैस ने शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण कर बंद रास्ते को खुलवाये जाने के संबंध में, वार्ड 16 के हरीश चन्द्र गोयल ने आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यवसायिक व औधोकिग गतिविधियों को रोकने के संबंध में अपना आवेदन निगमायुक्त कन्याल को दिया। जिस पर निगमायुक्त कन्याल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई आदि से संबंधित लगभग 25 आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश निगमायुक्त श्री कन्याल ने दिए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









