मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले सभी बच्चे बनेंगे गौरव दिवस के साक्षी : महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार

Dec 20 2022

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला में आज महाराज बाड़े से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को महाराज बाड़े पर महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवम नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष  सुधीर गुप्ता, डीएसपी ट्रैफिक  नरेश अनोतिया, जिला शिक्षा अधिकारी एवं नगर निगम के उपायुक्त  अमर सत्य गुप्ता नोडल अधिकारी खेल  सत्यपाल सिंह चौहान उपस्थित रहे.महाराज बाड़े से प्रारंभ होकर मैराथन दौड़ सराफा बाजार, राम मंदिर चौराहा, गस्त का ताजिया, छप्पर वाला पुल, शिंदे की छावनी, गुरुद्वारा होते हुए फूल बाग पहुंची। जहां मैराथन का समापन हुआसमापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल  द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार की राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर महापौर डॉक्टर सिकरवार ने कहा कि मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले सभी बच्चे युवा गौरव दिवस के साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत सहायक खेल अधिकारी  अयोध्या शरण शर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला फुटबॉल संघ के  शिव वीर सिंह भदोरिया एवं सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता चौहान द्वारा किया गया। भारत सरकार के खेल युवा कल्याण विभाग की हिंदी साहित्य समिति के सदस्य  अंशुल श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ नेता  लोकेश शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक श्री नरेश अनोतिया, नगर निगम के उपायुक्त  अमर सत्य गुप्ता नोडल अधिकारी खेल  सत्यपाल सिंह चौहान, उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव, सहायक नोडल खेल अधिकारी  धर्मेंद्र सोनी सहित अन्य अधिकारीगण  उपस्थित रहे