हड़ताली कर्मचारियों द्वारा आम जनता से सडक़ों पर भीख मांगी

Dec 19 2022

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला ग्वालियर इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर अनिश्चितकालीन के पांचवे दिन फूलबाग चौराहे पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आम जनता से सडक़ों पर कर्मचारियों द्वारा भीख मांगी गई, क्योंकि कर्मचारी इतने शोषण का शिकार हो रहे है। लगातार महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन सरकार द्वारा नियमित नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा 2018 में स्वयं समुदायिक स्वास्थ्य व्यवस्था बताया गया था इसे मैं जल्द समाप्त करूंगा। लेकिन वह सिर्फ घोषणा बनकर रह गई है। उस पर अमल नहीं किया गया है। हम सभी कर्मचारियों द्वारा कोरोना काल में जान की परवाह किए बगैर मरीजों की सेवा की उसने कई हमारे साथी शहीद भी हो गए। लेकिन सरकार द्वारा परिवार जनों को कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया 7 तारीख से 14 तारीख तक हम सभी कर्मचारियों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन भी चलाया गया। लेकिन सरकार द्वारा अनदेखा किया गया।
मजबूर होकर मध्य प्रदेश के 32 हजार संविदा अधिकारी कर्मचारी 15 दिसंबर से संपूर्ण मध्यप्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। एवं न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामकिशोर भदोरिया द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को पूरा समर्थन दिया, एवं शासन द्वारा जल्द मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो न्यू बहुत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। एवं मध्य प्रदेश आशा आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ द्वारा समर्थन पत्र दिया गया।
इलाज छोड़ तंबू में डटे पांचवें दिन भी हड़ताली
अपनी दो सूत्रीय मांगाों को लेकर प्रदेश संविदा स्वास्थ्य संघ के आहान पर जिले मे पदस्थ सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी साूेवार पांचवें दिन भी अस्पतालों से लेकर पीएचसी छोडक़र फूलबाग में गाढ़े गए तंबू में सुबह से ही डटे रहे। संविदा कर्मियेां के हड़ताल पर रहने के कारण इलाज के लिए संजीवनी से लेकर प्राथमिक स्वासथ्य केन्द्रों पर पहुंचे मरीजों को सोमवार को भी बिना इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। वहीं सोमवार से केन्द्र सरकार द्वारा मीजल्स रूबेला निर्मूलन का विशेष टीकाकरण के इस द्वितीय चरण अभियान पर भी हड़ताल का सीधा असर दिखाई दिया। 
जिसके कारण शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रुबेला टीकाकरया शुरु होने में स्वास्थ्य विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियेां की सोमवार पांचवे दिन भी भी हड़ताल जारी रहने से जिले में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित होने के साथ बेपटरी हो चुकी है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने पर बीमारी गंभीर होती जा रही है। 
हड़ताल के पांचवे दिन  सोमवार की सुबह से ही आंदोलन कर रहे कर्मचारी फूलबाग स्थित धरना स्थल पर ही टेंट में बैठे नजर आए। हड़ताली कर्मियों ने सरकार को जगाने के लिए हाथों में तख्ती लेकर पड़ाव से धरना स्थल तक एक विरोधी मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।