मन और हृदय को जोडऩे का काम करती है हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति : कलेक्टर
Dec 18 2022
ग्वालियर। आज के तनाव भरे जीवन में संतुलित जीवन के लिए ध्यान सशक्त माध्यम है। तनाव रहित जीवन के लिए मन व हृदय को जोडऩे की दिशा में कार्य रही इस आध्यात्मिक संस्था की ध्यान योग पद्दति का मैंने भी अनुभव किया है। संस्था के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को जीवाजी यूनिवर्सिटी के अटल सभागार के पास आयोजित शिविर में ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यह बात कही। उन्होंने संस्था के लिए डबरा में जमीन आवंटित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने इस ध्यान योग पद्धित का अनुभव किया।
संस्था की अभ्यासी डॉ. बिंदु सिंघल ने इस पद्धति की सफाई प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनका कहना था कि यह संस्था ध्यान, क्लीनिंग और विश्वभर में भाईचारे के लिए प्रार्थना पर कार्य करती है। पहले ध्यान कराया जाता है जिसमें मन और हृदय को जोडऩे का अभ्यास कराया जाता है। शाम को सफाई(क्लीनिंग) की प्रक्रिया होती है।
हमारे मन में हर रोज 60-70 हजार विचार आते हैं जिनमें दो तिहाई के करीब नकारात्मक होते हैं। इससे मन असंतुलित होता है जिससे तनाव पैदा होता है। सफाई के माध्मय से ही इन नकारात्मक विचारों को मन से निकालने का अभ्यास कराया जाता है। रात्रि में विश्व में भाईचारे के लिए प्रार्थना की जाती है। संस्था की संभागीय समन्वयक अर्चना शर्मा ने बताया कि 15 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति यह अभ्यास कर सकता है। आज दुनिया के 160 से भी ज्यादा देशों में लाखों लोग हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से नि:शुल्क है। संचालन डॉ. रविकांत द् विदी ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व संभागायुक्त एममी ओझा, उनकी पत्नी निवेदिता ओझा, डिप्टी कलेक्टर विनोद भार्गव, एसडीएम अश्विनी रावत, मधुलिका तोमर, विद्युत कंपनी के सीई राजीव गुप्ता, नितिन मांगलिक सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









