मैंने सिर्फ इंसानियत का फर्ज पूरा किया: पाराशर

Dec 18 2022

ग्वालियर। जीवन अनमोल है और जब भी मौका मिले हमें लोगों की जान बचाना चाहिए। सही मायने में यही इंसानियत है, मैंने सिर्फ अपना फर्ज पूरा किया है। यह बात सूबेदार सोनम पाराशर ने जन शक्ति वेलफेयर व कांग्रेस अल्प संख्यक द्वारा छप्पर वाला पुल पर सम्मान करने के दौरान कही। इस मौके पर श्रीमती रचना जगताप, नाजिम खान, जाकिर हुसैन, रहीश खान,रानू शर्मा, विनोद शाक्य, अतुल पवार, अनुभव शर्मा और राहुल भार्गव आदि मौजूद रहे।
आज के दौर मे जहां छोटी बड़ी कोई भी घटना होने पर जहां लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं वही गोले के मंदिर पर ऑन ड्यूटी सूबेदार सोनम पाराशर ने उपाध्याय जिनको हार्ड अटैक पड़ा उनको पंपिंग करके अपनी 100 डायल में अपोलो हॉस्पिटल लेकर भर्ती करवाया आज उन्हीं की वजह से उपाध्याय की जान बची है।
सूबेदार सोनम पाराशर ने कहा कि जीवन में जब भी मौका मिले, लोगों की भलाई करना चाहिए। क्योंकि यहीं सच्ची जनसेवा है। जीवन अनमोल होता है और कभी भी हादसे में घायल को देखों तो उसकी वीडियो फोटो बनाने के बदले में हमे उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। जिससे उसका जीवन बचाया जा सके। 
ऑन ड्यूटी बचाई थी जान
कुछ दिन पहले सूबेदार सोनम पाराशर ने गोला का मंदिर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आने पर बेहोश देखा तो उन्होंने उसके सीपीआर देकर जान बचाई और उपचार के लिए भर्ती कराया था। समय पर सीपीआर व अस्पताल पहुंचाने पर बुजुर्ग की जान बच गई थी।