व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित

Dec 18 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा कॉलेजों में छात्रों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए पीजीटी कॉलेज में व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति गोडिंगा होलिडेज की सहसंस्थापक नेहा शुक्ला खांडे ने कहा कि आज के समय की दुनिया में सफलता को हासिल करने के लिए अपने व्यक्तित्व का विकास करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। जो भी समय के साथ कुछ ऐसी चीजो की सीखता है जो उसको ज्यादा से ज्यादा फायदा दे सके, वही सफल हो सकता है। जैसे बोलने का तरीका, किसी के तारीफ करने का तरीका और बहुत कुछ। इसी चीज काफी हद तक व्यक्तित्व के विकास में मदद करती है और सफल बनाती है। इस अवसर पर फाउंडेशन के आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव, दीपक माहौर,आकाश बरूआ सहित कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय गुप्ता, सुनील पाठक, गोविंद सिंह उपस्थित थे।