जनता के प्यार और विश्वास ने सेना को ताकतवर बनाया-ब्रिगेडियर वर्मा
Dec 17 2022
ग्वालियर। जनता के प्यार और विश्वास ही सेना की ताकत है। इसी ताकत के चलते 1971 में भारत की सेना ने पाकिस्तान पर विजय पाई थी। यह बात शनिवार की सुबह फूलबाग स्थित आईलव सेल्फी प्वाइंट से मैराथन को झंडी दिखाते हुए ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने कही। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर रंजीत सिंह व अन्य आर्मी अफसर और जवान मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के ऐतिहासिक युद्ध में हमारे देश के वीरों ने सर्वोच्च पराक्रम एवं बलिदान देकर इस विजय को प्राप्त किया है भारत सदैव ही वीर योद्धाओं की भूमि रहा है। अगर यह प्यार विश्वास व प्रोत्साहन जो देश की जनता सेना को देती है वह नहीं होता है तो खून की वह तेजी व गर्मी देखने को नहीं मिलती है इसलिए यह अवसर यह दिन जिसको हम विजय दिवस के नाम पर मनाते हैं यह ना सिर्फ हमारे देश की वीर सैनिकों और उनके पराक्रम की निशानी है। वल्कि उसके पीछे कहीं जनता की भी निशानी है जिसने अपने प्यार से विश्वास से और अपने जुनून के साथ में सेना को इतना ताकतवर बना दिया है। कि दुश्मन उनके सामने ठहर नहीं पाए इसलिए मैं इस देश की जनता को और खास तौर पर ग्वालियर के नागरिकों को जिनका वीरता शूरवीरता, पराक्रम और दुश्मन से लोहा लेने का साहस इतिहास के अंदर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।
मैराथन में महिला, बच्चों और बुजुर्गो के साथ आर्मी जवानों ने भी भाग लिया। मैराथन आईलव ग्वालियर प्वाइंट से शुरू होकर बसंत विहार होते हुए स्वामी विवेकानंद स्टेच्यू होते हुए नाकाचंद्रबदनी, अचलेश्वर, इंदरगंज, दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े पहुंची और हनुमान चौराहा, नई सडक़ होते हुए वापस फूलबाग पहुंची।
इस अवसर पर सेना द्वारा 1971 में हुए युद्ध की प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









