एम्पॉवरिंग पैट्रोलियम डीलर्स की 7वीं राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ
Dec 17 2022
ग्वालियर। पेट्रोलियम डीलर्स फाउंडेशन की दो दिवसीय 7 वी राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन जलसा गार्डन में आयोजित किया गया जिसमें अतिथियों का स्वागत ग्वालियर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रमुख उदयवीर सिंह व संरक्षक दीपक संचेती ने स्वागत उद्बोधन ने सशक्तिकरण को समय की आवश्यकता बताया।
फाउंडेशन के मुख्य प्रवर्तक अश्विनी अत्रिश ने कहा कि कानून का अनुपालन ही वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित करने का एकमात्र रास्ता है। पेट्रोलियम व्यपार में लागू कानून जैसे बाँट माप अधिनियम, मसहस्ड कण्ट्रोल आर्डर 2005, वैहिकल ट्रैकिंग सिस्टम जिसके माध्यम से हम टैंकलॉरी के रास्ते को चैक कर चोरी पर लगाम लगा सकते हैं। और बिना चोरी का माल प्राप्त कर सकते हैं व अन्य कानून पर चर्चा की गई। इस व्यपार को पूरी ईमानदारी से करते हुए आने वाली स्पर्धा से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई।
मुख्य प्रवर्तक द्वारा सशक्तिकरण पर ज्यादा जोर दिया गया। डीलर को स्पष्ट तौर पर बताया गया कि पूरा माल ग्राहक को मिलना चाहिए यह उनका हक है किंतु उसके लिए आपको पूरा माल कम्पनी से लेना भी आप ही की जिम्मेदारी है।
कर्यक्रम में संस्था के कमलजीत सिंह कलसी, डॉ मंजीत सिंह, शैलेन्द्र जैन, रितेश उपाध्याय,अमित सेठी, मंजीत सिंह, प्रवीण गुप्ता, किशन पटेल आदि उपस्थित थे उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









