ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान बनांएगे-सहाब सिंह

Dec 17 2022

ग्वालियर। प्रदेश  महासचिव सहाब सिंह गुर्जर के नेतृत्व में ग्राम उटीला में 14 ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्रिकेट टूनामेंट विधानसभा कप का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट में 165 ग्रामीण क्षेत्र की क्रिकेट टीमों ने भाग लिया जिसमें विजेता और उपविजेतांओ को पुरूस्कृत किया गया। 
समापन समारोह के मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, राम पांडे, रामशेश बघेल, विनोद जेन, अजीत राणा, सोनू यादव, जितेन्द्र सिंह, रामवरन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, दारा सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र यादव, भगवान सिंह गुर्जर, गोविंद पाठक, कल्याण सिंह आदि उपस्थित थे। 
शनिवार को फायनल मैच ग्राम जमहार और ग्राम मोहनपुर की टीमों के बीच हुआ जिसमें ग्राम जमाहर की टीम विजयी हुई और ग्राम मोहनपुर की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीम को 51 हजार ओर ट्रॉफी प्रदान की गई एवं उपविजेता टीम को 31 हजार और ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द  सीरीज का पुरूस्कार पंकज यादव और मोन गुर्जर को 51 सौ रू नगद और एक एलइडी दी गई। बेस्ट बल्लेबाज मोनू गुर्जर को 21 सो रू, एवं बेस्ट बॉलर राहुल राणा 21 सौ रू तथा बेस्ट कीपर मनोज 21 सौ रू पुरूस्कार दिया गया। टॉप 16 टीम को 21 सौ रू एवं जिन सभी 165 क्रिकेट टीमों ने टूनामेंट में भाग लिया था उन सभी को क्रिकेट किट एवं टीषर्ट देकर सम्मानित किया गया। 
प्रदेश महासचिव सहाब सिंह गुर्जर ने ग्राम उटीला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट समापन समारेाह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आपको इस बात को बताते हुए खुषी हो रही है कि 14 नवंबर से 17 दिसंबर तक ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा कप क्रिकेट टूनामेंट आयोजन किया गया, इस टूनामेंट को आयोजन करने का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानो के बेटो को क्रिकेट में स्थापित करना है और खिलाड़ी बनाना है। ग्रामीण क्षेत्र मे खेल मैदान बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिन ग्रामीण क्षेत्र साथियों ने मेरा साथ दिया है उनका धन्यवाद और आभार।