दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ के आह्वान पर दूसरे दिन इलाज नहीं मिलने से सैकड़ों मरीज हुए परेशान

Dec 16 2022

ग्वालियर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ के आह्वान पर शुक्रवार दूसरे दिन भी जिले मे पदस्थ सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काम से विरक्त होकर फूलबाग में गाढ़े गए तंबू में बैठकर शुक्रवार को विजय दिवस मनाते हुए दिखे।
हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होती नजर आई। शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर इलाज नहीं मिलने के कारण मरीजों का लोड मुरार व सिविल हॉस्पीटल में बढऩे से इन दोनों अस्पतालेां में इलाज के लिए पहुंचे मरीज घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखाई दिए।
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल का दूसरा दिन है। हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाएं मुरार सिविल हॉस्पीटल से लेकर शहर में संचालित हो रही सरकारी डिस्पेंसरियों में पूरी तरह से बेपटरी दिखाई दे रही हंै। जहां ओपीडी में पहुंचे मरीजों की नब्ज तो डॉक्टरों ने थामी, लेकिन जांच व एक्सरे नहीं होने के कारण अधूरा इलाज लिए ही सैकड़ों लोगों को वापस लौटना पड़ा।
 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर इकाई जिला ग्वालियर द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा फूलबाग चौराह पर 11 से 4 बजे तक एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया एवं उसके पश्चात रैली के रूप में महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर जाकर उनको नमन करते हुए विजय दिवस मनाया गया।
यह अनिश्चितकालीन हड़ताल समूचे प्रदेश में प्रमुखता से मांगों को लेकर की जा रही है जिसमें प्रथम और प्राथमिक मांग समस्त संविदा शोषित कर्मचारी अधिकारियों का यथाशीघ्र नियमितीकरण एवं सेवा से पृथक किए गए समस्त निष्कासित कर्मचारियों की पुन: वापिसी एवं आउटसोर्स प्रथा की पूर्णता समाप्ति।
आज होगा सुंदरकाण्ड
जिला संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश संघ से मिले निर्देश पर आज फूलबाग स्थित धरना स्थल पर 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना पर मिली जीत को लेकर सभी संविदा कर्मियों ने एकत्रित होकर विजय दिवस मनाया।
वहीं सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए आज शनिवार को फूलबाग पर सुंदरकाण्ड का पाठ का आयोजन किया है। अंत में शुक्ला ने बताया कि जब तक सरकार संविदा कर्मियों की दोनेां मांगें स्वीकार नहीं करेगी जबतक सभी संविदा कर्मी हड़ताल पर डटे रहेंगे।
धरना प्रदर्शन में धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह, मेघसिंह बघेल, विजय भार्गव, दत्तात्रेय कदरे, इमरान खान, सतीश कन्नौजी, आशीष गुप्ता, संदीप गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, जयंत सिह, डॉ रिंकू सिलावट, डॉ सचिन गुप्ता, नीता शर्मा, अनुराधा पराशर, नम्रता, नीतू, अर्पिता, सुनीता, रूबी खान, सुनीता, अनिल बघेल, अभिषेक सिकरवार आदि कर्मचारी शामिल हुए।