विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद

Dec 16 2022

ग्वालियर। 1971 में आज ही के दिन भारत की पाकिस्तान पर विजय को लेकर शहर में शुक्रवार को विजय दिवस मनाया गया। हमारे सेना के जवानों ने अपने पराक्रम से इस विजय को प्राप्त किया। इस युद्ध में सेना के कई जवान घायल हुए और कई वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों ने बलिदान देते हुए 1971 युद्ध में पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की उन्हीं की याद में यह विजय दिवस जेल रोड स्थित कारगिल शहीद सरमन सिंह पार्क मैं शहीदों को श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक देशभक्ति पूर्ण आयोजन आयोजित किया गया। 
संस्था के सचिव बिहवल सेंगर ने बताया कि 16 दिसंबर को 1971 युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि सेन बैंड एवं सशस्त्र सैन्य टुकड़ी के द्वारा शस्त्र झुका कर सलामी दी गई। सलामी कमांडर स्टेशन हैडक्र्वाटर द्वारा दी गई। सेना द्वारा सलामी कार्यक्रम में मप्र शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की महापौर शोभा सिकरवार नगर निगम के सभापति मनोज तोमर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी राकेश जादौन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कान्याल आदि अतिथियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर 1971 के शहीदों को प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। साथ ही सेना द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका लोगों ने अवलोकन किया।
मैराथन आज
आज शनिवार 17 दिसंबर का आयोजन गोपाचल पर्वत के नीचे आई लव सेल्फी प्वाइंट ग्वालियर से शहीदों के सम्मान में मैराथन प्रारंभ की जाएगी जिसमें जिसमें सभी वर्गों के लिए मैराथन महिला एवं बच्चों के लिए मैराथन आदि का आयोजन एवं साथ ही प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम गोपाचल पर्वत के नीचे आज 17 दिसंबर को किया जाएगा। मैराथन दौड़ सुबह 7 बजे प्रारंभ होगी जिसमें गोपाचल पर्वत सेल्फी प्वाइंट पर 17 दिसंबर को सुबह ही रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे फस्र्ट प्राइज 25 हजार सेकंड प्राइस 15 हजार एवं 10 हजार के साथ ही सांत्वना पुरस्कार मेडल्स आज भी विजेताओं को दिए गए।