पेट्रोलियम डीलर्स फाउंडेशन का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 17-18 दिसम्बर को

Dec 16 2022

ग्वालियर। पेट्रोलियम डीलर्स फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय सातवां वार्षिक अधिवेशन 17-18 दिसम्बर को जलसा गार्डन मेला ग्राउंड मैं मनाया जा रहा है जिसने देश भर के 400 से अधिक डीलर शामिल होंगे।
पैट्रोलियम डीलर्स फाउंडेशन के संरक्षक दीपक सचेती, अध्यक्ष उदयवीर सिंह, सचिव अमित सेठी, ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अधिवेशन के तहत दो दिवसीय सातवां वार्षिक अधिवेशन 17-18 दिसंबर को जलसा गार्डन एमआईटीएस कालेज के बगल से मेला ग्राउंड ग्वालियर में आयोजित किया गया है। इस अधिवेशन में प्रदेश भर के चुनिंदा विशेषज्ञ डीलर भाग ले रहे हैं। इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य है कि पेट्रोल डीजल पंप डीलर्स को जागरूक कर सशक्त रहने कि जानकारियां शेयर की जाएंगी। वहीं उपभोक्ताओं को भी उनकी अपेक्षाओं और आशंकाओं के अनुरूप जानकारी दी जाएगी इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह सहित  शहर के पेट्रोल डीलर उपस्थित थे।